Friday, February 6, 2026
HomePush NotificationJalandar Lucky Oberoi Murder: जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या,...

Jalandar Lucky Oberoi Murder: जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही बरसाई गोलियां

Jalandar AAP leader Lucky Oberoi Murder: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय उन पर फायरिंग की गई। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Jalandar Lucky Oberoi Murder: पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, लक्की ओबेरॉय जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर जब अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे तभी हमलवारों ने उन पर कई गोलियां चला दी. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दम तोड़ दिया.

फायरिंग से इलाके में फैली दहशत

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. गुरुद्वारे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि लक्की को क्यों हमला किया गया.

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह ने की पंजाब सरकार की आलोचना

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा लकी ओबेरॉय की हत्या के बाद पंजाब सरकार की तीखी आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान के शासनकाल में पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा- जालंधर के एक गुरुद्वारे के बाहर दिनदहाड़े हुई पंजाब के AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या ने भयावह वास्तविकता को उजागर कर दिया है. अगर सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है?’

बाजवा ने आगे लिखा- आज पंजाब में भय, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक गतिरोध व्याप्त है, जबकि AAP सरकार जनसंपर्क और बहानेबाजी में व्यस्त है. मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना होगा: इस पूर्ण पतन के लिए कौन जिम्मेदार है?

ये भी पढ़ें: Salman Khan की बढ़ी मुश्किलें, आज जयपुर उपभोक्ता आयोग ने किया तलब, जानें क्या है पूरा मामला

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular