Tuesday, February 10, 2026
HomeCrime NewsGangster Busted in Jaipur: बस स्टैंड पर बदमाश दबोचा, जयपुर पुलिस ने...

Gangster Busted in Jaipur: बस स्टैंड पर बदमाश दबोचा, जयपुर पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

जयपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम जयपुर पश्चिम और पुलिस थाना सिंधी कैम्प की संयुक्त टीम ने एक शातिर बदमाश को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Jaipur Crime News: जयपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम जयपुर पश्चिम और पुलिस थाना सिंधी कैम्प की संयुक्त टीम ने एक शातिर बदमाश को देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

बस स्टैंड क्षेत्र से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि डीएसटी पश्चिम और सिंधी कैम्प थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अक्षय राव (20) निवासी जमना नगर विस्तार, सोडाला जयपुर हाल वाहन पार्किंग बस स्टैंड सिंधी कैम्प जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियार अपने पास रखे हुए था और इसके नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

अवैध हथियार नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने हथियार कहां से खरीदा और इसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था। पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल कोमल सिंह (डीएसटी) और कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी को समय रहते पकड़ा जा सका।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular