Wednesday, February 4, 2026
HomePush NotificationJaipur Accident News : तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर जा रहे...

Jaipur Accident News : तेज रफ्तार कार ने साइकिल पर जा रहे 3 मजदूरों को कुचला, एक ने मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

जयपुर के विधाधर नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने साइकिल से घर लौट रहे मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है और घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम किया।

Jaipur Accident News : जयपुर। राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार कार से दुर्घटना होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि पुलिस हादसों को रोकने के लिए तमाम हथकड़े अपना रहीं है। इसके बावजुद भी आए दिन दुर्घटना होती नजर आ रहीं है। मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार कार ने विधाद्यर नगर थाना इलाके में साईकिल से घर जा रहे तीन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व वहीं दूसरे मजदूर ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे क्रॉस मॉल के पास चारों मजदूर मैरिज गार्डन से कैटरिंग का काम करने के बाद अलग-अलग साइकिल से जालूपुरा स्थित अपने किराए के मकान पर जा रहें थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने तीनों मजदूरों को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विधाद्यर नगर पुलिस व भट्टा बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कांवटिया असपताल भिजवाया। वहीं चिकित्सकों ने देवत्त बेहरा उर्फ टप्पू (45) बालेश्वर ,ओडिशा निवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अमूल्य ने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया, वही गंभीर रुप से घायल संग्राम का उपचार जारी है।

थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया बुधवार देर रात 18 से 20 मजदूर साइकिलों से अपने घर लौट रहें थे। तभी तेज रफ्तार कार ने क्रॉस मॉल रोड़ पर उन्हे कुचल दिया । जिससे कई मजदूरों को चोट आई। लेकिन एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उपचार दौरान दूसरे मजदूर ने दम तोड़ दिया। हिम्मत सिंह ने बताया कि इस मामले में कई मजदूरों ने शिकायत ही दर्ज नहीं कराई है। जबकि इस मामले में कई अन्य मजदूरों को भी चोट आई है।

दूसरे राज्य के रहने वाले है कैटरिंग में काम करने वाले मजदूर

थानाअधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि सभी मजदूर दूसरे राज्यों के रहने वाले है और यहां जयपुर के जालूपुरा इलाके में किराए का कमरा लेकर कैटरिंग का काम करते है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार कार चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं पुलिस इस मामले में कैटरिंग ठेकेदार से भी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत, एसीपी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर उन्हें शांत कराया।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular