Jaipur Bus Fire : जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना करीब 2:40 बजे मानसरोवर रीको चौराहे के पास उस समय हुई, जब बस सिंधी कैंप से केकड़ी के लिए रवाना होकर सांगानेर की ओर जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही मानसरोवर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सवारियों को बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग वायरिंग के जरिए इंजन तक पहुंच गई।
सूचना मिलते ही राजस्थान रोडवेज बस में लगी आग बुझाने के लिए जयपुर के मानसरोवर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।




