Saturday, December 13, 2025
HomeNational Newsindigo Flight : रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान...

indigo Flight : रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा, बाल-बाल बचे यात्री

झारखंड के रांची हवाई अड्डे पर भुवनेश्वर से आए इंडिगो विमान के उतरते समय उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिससे यात्रियों को झटका लगा, हालांकि विमान में सवार करीब 70 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

indigo Flight : रांची। झारखंड में रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे तब हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान हवाई ड्डे पर उतर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।

यात्रियों को अचानक झटका लगा। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया, क्योंकि तकनीकी रूप से उसे उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया था। कुमार ने बताया, रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्तावित विमान की अगली उड़ान रद्द कर दी गई। संबंधित उड़ान के कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने इसे पुननिर्धारित किया। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई।

टेल स्ट्राइक के बाद विमान के उड़ान भरने पर रोक

विमानन एक्सपर्ट के मुताबिक, टेल स्ट्राइक एक गंभीर तकनीकी घटना मानी जाती है, जिसमें विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा जाता है। ऐसी स्थिति में विमान की विस्तृत जांच जरूरी होती है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचा जा सके। इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि लैंडिंग के समय मौसम, रनवे की स्थिति या किसी तकनीकी कारण से यह घटना हुई।

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की भुवनेश्वर–रांची फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक की घटना सामने आई। विमान में सवार करीब 70 यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन जोरदार झटका महसूस किया। तकनीकी खराबी के चलते विमान को ग्राउंड कर दिया गया और अगली उड़ान रद्द करनी पड़ी. कई यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से भेजा गया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular