Saturday, March 28, 2026
HomePush NotificationPM Modi controversial post case : मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर...

PM Modi controversial post case : मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

कन्नूर जिले के श्रीकंदपुरम में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने पर राजन सी कोट्टूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(O) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PM Modi controversial post case : कन्नूर। केरल में कन्नूर के श्रीकंदापुरम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोट्टूर निवासी राजन सी कोट्टूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने तीन मार्च को फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री की मानहानि की और दंगा कराने के इरादे से उकसाने वाली हरकत की। दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 और उपद्रव करने के आरोप में केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार शाम जांच शुरू की गई। उसने बताया कि जांच के तहत आरोपी से पूछताछ की जाएगी और जिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से टिप्पणी ‘पोस्ट’ की गई है, उसका पता लगाया जाएगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular