Monday, February 23, 2026
HomeNational NewsMeghalaya Budget 2026 : मेघालय विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए...

Meghalaya Budget 2026 : मेघालय विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 32,023 करोड़ रुपये का बजट पेश

कोनराड संगमा ने मेघालय का 2026-27 का 32,023 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें 3.5% राजकोषीय घाटे का अनुमान है और कोई नया कर नहीं लगाया गया। कुल राजस्व प्राप्तियां 26,583 करोड़ और पूंजीगत प्राप्तियां 5,417 करोड़ रुपये आंकी गईं। बजट में जलवायु, युवा और लैंगिक योजनाओं पर जोर देते हुए क्रमशः 5,572 करोड़, 4,824 करोड़ और 6,849 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Meghalaya Budget 2026 : शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 32,023 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 3.5 प्रतिशत राजकोषीय घाटा होने का अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्रालय का भी प्रभार रखने वाले संगमा ने अपने बजट भाषण में किसी नए कर की घोषणा नहीं की। बजट में 26,583 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां और 5,417 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्तियां होने का अनुमान है।

कोनराड संगमा ने पेश किया मेघालय का 32,023 करोड़ का बजट

संगमा ने विधानसभा को बताया कि 5,379 करोड़ रुपये की उधारी को छोड़कर, कुल प्राप्तियां 26,621 करोड़ रुपये आंकी गई हैं। अगले वित्त वर्ष में कुल व्यय 32,023 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जबकि राजस्व व्यय 21,812 करोड़ रुपये और पूंजीगत परिव्यय 10,211 करोड़ रुपये अनुमानित है। उन्होंने कहा कि 2,731 करोड़ रुपये के ऋण भुगतान को हटाकर वित्त वर्ष 2026-27 में कुल प्रभावी व्यय 29,293 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के लिए ब्याज भुगतान 1,540 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि पेंशन देनदारियां 1,980 करोड़ रुपये रहेंगी।उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि राजकोषीय घाटे को 3.5 प्रतिशत की स्वीकार्य सीमा के भीतर बनाए रखा गया है, जो विकास व्यय को बनाए रखते हुए राजकोषीय सूझबूझ पर सरकार के बल को दर्शाता है।

मुख्य बजट दस्तावेज के साथ संगमा ने विषयगत जलवायु, युवा और लैंगिक बजट को भी पेश किया। वर्ष 2026-27 के लिए जलवायु बजट 5,572 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा बजट 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,824 करोड़ रुपये आंका गया है जबकि लैंगिक बजट 10 प्रतिशत बढ़कर 6,849 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular