Friday, September 20, 2024
Homeताजा खबर7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग, जालंधर में AAP...

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग, जालंधर में AAP को बढ़त, MP में फिर भगवा ध्वज, हिमाचल में उड़ी CM सुक्खू की नींद

मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इन 13 सीटों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थी।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। पिछली बार तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। बिहार के रुपौली में JDU उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। JDU से राजद में गईं बीमा भारती पीछे चल रही हैं।

**EDS: SCREENSHOT VIA PTI VIDEOS** Vikravandi: Counting agents during counting of votes for Vikravandi Assembly by-poll, Tamil Nadu, Saturday, July 13, 2024. (PTI Photo)(PTI07_13_2024_000012B)

हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर आगे हैं। वो पहले भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह से पीछे चल रही थीं। हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पिंदर वर्मा फिलहाल आगे चल रहे हैं।

पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हैं। उत्तराखंड की मंगलूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन आगे चल रहे हैं। एमपी के अमरवाड़ा में भाजपा के कमलेश शाह आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments