Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरपाकिस्तान में 5 महिला आतंकवादी गिरफ्तार

पाकिस्तान में 5 महिला आतंकवादी गिरफ्तार

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की 5 महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह पहला मौका है जब पुलिस ने महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म विभाग (सीटीडी) ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने लाहौर एवं शेखूपुरा से इन पांचों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

सीटीडी ने बयान जारी कर बताया कि महिला आतंकियों के पास से हथियार, नकदी, प्रतिबंधित साहित्य और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बयान में कहा गया है, महिलाएं आईएसआईएस की सक्रिय सदस्य हैं और देश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रही हैं।

गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान ऐमन, जावेरिया, सादिया, फैजा और फाखरा के रूप में की गई है। उनके खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज किये गये हैं। उन्हें आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

पिछले महीने सीटीडी ने 20 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था जो देशभर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहते थे। उनमें से अधिकांश प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआईएस से संबंधित थे।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments