Saturday, October 5, 2024
Homeताजा खबर3 मिनट में 3 बच्चे

3 मिनट में 3 बच्चे

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी में एक चौंकानें वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सोमवार देर रात 3 बच्चों को जन्म दिया जिनमें से एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। 3 मिनट में तीनों बच्चों का जन्म हुआ। तीनों बच्चे और मां स्वस्थ है। फिलहाल तीनों बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैं।

बड़ीसादड़ी CHC के प्रमुख सर्जन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.राजीव मंगल ने बताया कि उदयपुर के वल्लभनगर के गांव मंगरी फला की रहने वाली कविता मीणा को रात 11:45 बजे भर्ती किया गया था।

ऑपरेशन के बाद रात 12:36 बजे लड़के को जन्म दिया, 12:37 बजे लड़की और 12:37 बजे 1 और लड़की को जन्म दिया। बच्चों के पिता मदन लाल रावत सूरत में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में डॉक्टर मंगल ने सोनोग्राफी कर बता दिया गया था कि पत्नी के गर्भ में 3 बच्चे है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments