Amritsar Liquor Tragedy: पंजाब के अमृतसर में कथित तौर पर नकली शराब के सेवन से 5 गांवों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि शराब पीने से हुई जटिलताओं के कारण 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नकली शराब के सेवन से 5 गांवों – भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां, थेरेवाल और तलवंडी घुमन में लोगों की मौत हुई है.
नकली शराब पीने से 14 लोगों की मौत
नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया, “यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है। जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। 5 गांवों में ऐसी घटना सामने आई है। 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।”
#WATCH मजीठा, अमृतसर (पंजाब): नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया, "यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है। जिसने भी शराब का सेवन किया है… pic.twitter.com/3sWFmUIblZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह और कुलबीर सिंह, साहिब सिंह, गुरजंत सिंह तथा निंदर कौर के रूप में हुई है. अधिकारियों ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
#WATCH मजीठा, अमृतसर (पंजाब): नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर SSP मनिंदर सिंह ने बताया, "हमें कल रात सूचना मिली की नकली शराब पीने से यहां लोगों की मृत्यु हो रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार… pic.twitter.com/0P4K7Br0pa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
इसे भी पढ़ें: Stock Market Down: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 788 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,714 पर, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान ?