Wednesday, July 3, 2024
HomeLoksabha Election 2024कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, कन्हैया कुमार देंगे मनोज...

कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, कन्हैया कुमार देंगे मनोज तिवारी को टक्कर, पूर्व CM चन्नी को भी टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कैंडिडेट की एक और लिस्ट रविवार को जारी कर दी। कांग्रेस की ओर से इस लिस्ट में तीन राज्यों के 10 प्रत्याशियों का नाम है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। कन्हैया कुमार का सामना बीजेपी के प्रत्याशी मनोज तिवारी से होगा। पार्टी ने दिल्ली की तीन, पंजाब की छह और उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है।

कन्हैया का मुकाबला मनोज तिवारी से

37 साल के कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं, इस बार वे दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सीपीआई की टिकट पर बेगुसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें 4 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए और 2023 में उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी दो बार से सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था।

चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल को टिकट

कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जय प्रकाश अग्रवाल ने इस सीट से साल 1984, 1989 और 1996 में जीत हासिल की थी। उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से बीजेपी नेता योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पंजाब के पटियाला से धर्मवीर गांधी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत औजला, जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments