Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationYamuna Expressway : ग्रेटर नोएडा में बनेंगी जापान और सिंगापुर सिटी, यमुना...

Yamuna Expressway : ग्रेटर नोएडा में बनेंगी जापान और सिंगापुर सिटी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के विकास का प्रस्ताव शासन को भेजा है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-5ए और सेक्टर-7 में दोनों परियोजनाओं के लिए 500-500 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। प्रस्तावित औद्योगिक नगरों का विकास ईपीसी मोड पर होगा। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित विदेश यात्रा से जुड़ी है।

Yamuna Expressway : लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के विकास को लेकर औपचारिक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्राधिकरण के सीईओ आर के सिंह ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि बुधवार 18 फरवरी को भेजे गये औपचारिक प्रस्ताव में प्राधिकरण ने प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को अवगत कराया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं को लेकर भूमि अधिग्रहण से संबंधित योजना तैयार कर ली गई है।

सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की आधिकारिक प्रस्तावित जापान और सिंगापुर यात्रा के संदर्भ में प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए क्षेत्र चिन्हित कर सूचना उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गई थी। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में प्राधिकरण ने सेक्टर-5ए और सेक्टर-7 को इन परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित किया है। सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की महायोजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-7 और सेक्टर-5ए बहुउद्देशीय औद्योगिक क्षेत्र के रूप में चिह्नित हैं और इन क्षेत्रों में औद्योगिक उपयोग न्यूनतम 70 प्रतिशत निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि इन सेक्टरों को एक एकीकृत औद्योगिक नगर के रूप में विकसित किया जा सकता है।

सिंह ने बताया कि जापान सिटी के लिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-5ए में 500 एकड़ क्षेत्र प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिंगापुर सिटी के लिए सेक्टर-7 में 500 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ही परियोजनाओं का विकास ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर किए जाने का प्रस्ताव है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular