Monday, July 1, 2024
Homeताजा खबरWomen's Asian Champions Trophy : भारत का पहला मैच थाईलैंड से

Women’s Asian Champions Trophy : भारत का पहला मैच थाईलैंड से

रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी। भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में FIH हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था। भारत ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा था। भारत ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा।

सभी टीमों को एक ग्रुप में रखा गया है और चोटी पर रहने वाली 4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम चौथे नंबर की टीम से भिड़ेगी जबकि दूसरा सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन जापान है लेकिन इस बार उसे कोरिया और भारत से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। कोरिया ने अभी तक सर्वाधिक 3 बार यह ट्रॉफी जीती है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments