Saturday, March 7, 2026
HomeCrime NewsJaipur Gang Rape Case : इटली में नौकरी का झांसा देकर महिला...

Jaipur Gang Rape Case : इटली में नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप

जयपुर ग्रामीण में हाईवे के एक होटल में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने इटली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के होश में आने पर उसे धमकाया गया। बाद में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Gang Rape Case : जयपुर। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को इटली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी व उसके दो साथियों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की कुछ समय पहले मुख्य आरोपी से जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे इटली में नौकरी दिलाने का लालच दिया और मिलने के बहाने हाईवे स्थित होटल में बुला लिया। वहां आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। होश आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने जयपुर ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular