WhatsApp Dual Account iPhone: मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने कई नए और काम के फीचर्स पेश किए हैं. ‘टू अकाउंट्स, वन फोन’ सेवा जो पहले केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध थी अब iOS पर भी शुरू कर दिया है. यानि अब एप्पल iPhone यूजर्स भी अब एक ही फोन पर 2 अकाउंट्स एक साथ चला सकेंगे. बस आपको एक से दूसरे प्रोफाइल में स्विच करना होगा. इसके अलावा photo editing और Message लिखने के लिए AI टूल्स जोड़े गए हैं.
एक ही आईफोन पर चलेंगे 2 व्हाट्सएप अकाउंट
व्हाट्सऐप ने अपने ‘ब्लॉग पोस्ट’ में कहा कि इस ‘अपडेट’ के बाद यूजर्स को निजी एवं काम की बातचीत के लिए दो अलग-अलग फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐप के नीचे वाले ‘टैब’ में दिखाई देने वाली ‘प्रोफाइल’ पिक्चर के जरिये यूजर्स पता कर सकेंगे की आप कौनसा अकाउंट यूज कर रहे हैं.
क्विक फोटो एडिट फीचर
जनरेटिव से जुड़े AI के बढ़ते यूज के बीच WhatsApp ने मेटा AI को सीधे ‘चैट’ में इंटीग्रेट कर दिया है. जिससे यूजर्स अब किसी तस्वीर को भेजने से पहले तस्वीर में सुधार कर सकते हैं, अनचाहे एलिमेंट्स हटा सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं या अलग-अलग Style अप्लाई कर सकते हैं.
स्टोरेज मैनेज करना हुआ आसान
व्हाट्सएप ने अपने स्टोरेज मैनजमेंट सिस्टम को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और आसान बना दिया है. इसके जरिए अब आप चैट में अंदर जाकर बड़ी फाइल्स को आसानी से ढूंढ और डिलीट कर सकेंगे. जिनकी कारण आपके फोन की मेमोरी फुल हो रही है. इस अपडेट की खास बात यही है कि इसके लिए आपको चैट को पूरी डिलीट करने की जरूरत नहीं है.
एंड्रॉयल और iOS के बीच चैट ट्रांसफर हुआ आसान
WhatsApp ने‘क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर’ भी आसान बना दिया है. फोन बदलते समय सबसे ज्यादा चिंता आपको पुरानी चैट्स को लेकर होती है. लेकिन अब नये फीचर के बाद एंड्रॉयड और आईओएस के बीच स्विच करना पहले से काफी आसान और टेंशन फ्री हो गया है. इस नये फीचर अपडेट के बाद अब आप सभी मैसेज, फोटो, वीडियो, यहां तक की कॉल रिकॉर्ड्स को भी एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.
प्रेडिक्टिव स्टिकर फीचर
व्हाट्सएप पर चैट का अनुभव अब और मजेदार होने वाला है. नए फीचर्स के बाद आप जैसे ही कोई इमोजी टाइप करेंगे, WhatsApp खुद ही आपको उस इमोजी से जुड़े बेहतरीन स्टिकर्स का सजेशन देने लगेगा. इसके साथ ही आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है. यानी जो आप सुझाव देंगे उस दौरान के चैट्स भी पूरी तर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे.
एआई राइटिंग हेल्प फीचर
आपको कभी यदि किसी मैसेज का क्या रिप्लाई करें समझने में प्रॉब्लम हो रही है, तो ये फीचर आपके बहुत काम आने वाला है. यह ‘एआई राइटिंग हेल्प’ फीचर आपकी चल रही बातचीत को समझकर आपको खुद ही सटीक उत्तर के सुझाव देगा. सबसे अच्छी बात यह है कि व्हाट्सएप ने आपकी प्राइवेसी की पूरी गारंटी दी है.
कब तक मिलेंगे नए फीचर्स ?
WhatsApp ने कहा कि ये नए अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे. कंपनी ने यह भी कहा कि मेटा AI सेवाएं सभी यूजर्स को तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाएंगी, लेकिन चिंता न करें आने वाले कुछ समय में ये फीचर्स आपके फोन में भी दिखाई देने लगेंगे.
ये भी पढ़ें: श्रीगंगानर पुलिस और BSF की बड़ी कार्रवाई, भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार



