Friday, February 6, 2026
HomePush NotificationPariksha Pe Charcha 2026 : सपनों को पूरा करने के लिए क्या...

Pariksha Pe Charcha 2026 : सपनों को पूरा करने के लिए क्या करना चाहिए, राजस्थान की छात्रा भूमिका ने पीएम मोदी से किया सवाल

चूरू जिले की पीएमश्री विद्यालय खंडवा की 12वीं की छात्रा भूमिका शर्मा ने परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद कर प्रदेश का नाम रोशन किया। भूमिका ने बड़े सपनों और लक्ष्य प्राप्ति की आदतों पर प्रश्न किया, जिस पर पीएम ने महापुरुषों की जीवनियां पढ़ने की सलाह दी।

Pariksha Pe Charcha 2026 : जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले की पीएमश्री विद्यालय खंडवा की 12वीं कक्षा की छात्रा भूमिका शर्मा ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। भूमिका देश के उन 12 चयनित विद्यार्थियों में शामिल रहीं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर मिला। यह उपलब्धि जिले के शैक्षिक प्रयासों और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

परीक्षा पे चर्चा में चूरू की भूमिका शर्मा का पीएम मोदी से संवाद

कार्यक्रम के दौरान भूमिका शर्मा ने प्रधानमंत्री से प्रश्न किया कि बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने के लिए ऐसी कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए, जिससे हम अपने लक्ष्य के और अधिक निकट पहुंच सकें। इस पर पीएम मोदी ने महापुरुषों की जीवनियों को पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे आत्मविश्वास मजबूत होता है और व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ता है।

भूमिका शर्मा ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यालय के सकारात्मक वातावरण को दिया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular