Wednesday, July 3, 2024
Homeजयपुरतिरंगे का ये कैसा सम्मान

तिरंगे का ये कैसा सम्मान

जयपुर । हेरिटेज निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज का खुलेआम अपमान किया। उन्होंने तिरंगे को न केवल जमीन पर पटका, बल्कि निगम के वाहन में इन्हें कचरे की तरह फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान िनगम के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद थे। वे वीडियोग्राफी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने भी तिरंगे के सम्मान का खयाल नहीं रखा। निगम दस्ते की इस पूरी कार्रवाई और तिरंगे के अपमान की पूरी दास्तां को जागो इंडिया जागो के फोटो जर्नलिस्ट मुकेश शर्मा ने कैमरे में कैद कर लिया। फोटो जर्नलिस्ट ने अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए निगम के घाटगेट जोन में अधिकारियों को भी इसके बारे में बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद फोटो जर्नलिस्ट ने खुद ही इन तिरंगों को कचरे के ढेर से अलग किया और सम्मानपूर्वक अलग से कमरे में रखा।

इस संबंध में जानकारी लेने के लिए हवामहल जोन के डीसी सुरेंद्र कुमार यादव को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यादव के बारे में मशहूर है कि वे किसी का फोन नहीं उठाते।

इस बारे में जागो इंडिया जागो के फोटो जर्नलिस्ट ने घाटगेट जोन में आशीष नाम के अधिकारी को बताया। इस पर उन्होंने एक टका सा जवाब दिया कि इससे मेरा क्या लेना-देना। आप वहां क्या कर रहे हो, आप ही उठा दो। मैं किसी कर्मचारी को भेजता हूं, वह उठा देगा। ढाई घंटे तक कोई कर्मचारी नहीं आया। इसके बाद हमारे फोटो जर्नलिस्ट ने ही उन्हें वहां से हटाया।

पूरा शहर मुख्यमंत्री के बैनरों से अटा पड़ा है, लेकिन वहां उन्हें शहर की सुंदरता बिगड़ती नहीं दिखाई दे रही है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस तिरंगे का कितना सम्मान करती है। हेरिटेज में कांग्रेस का ही बोर्ड है। तिरंगे का अपमान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि उन्हें सबक मिल सके। – मनीष पारीक, भाजपा पार्षद

मैं मामले को दिखवाता हूं। अगर ऐसा हुआ है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। कोई साहब बुला रहे हैं, बाद में बात करता हूं।- असलम फारुखी, उपमहापौर, हेरिटेज निगम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments