Saturday, March 21, 2026
HomePush NotificationWest Asia Crisis : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा...

West Asia Crisis : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की विदेश मंत्रियों से बात की, हिंद-प्रशांत मुद्दों पर भी चर्चा की

एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की पेनी वोंग और कनाडा की अनीता आनंद से बातचीत कर पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। यह वार्ता क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों के बीच हुई।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वोंग और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से बात की और पश्चिम एशिया संकट के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की

पश्चिम एशियाई गैस केंद्रों पर नये हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष वोंग से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। हमने हिंद-प्रशांत मुद्दों पर भी चर्चा की।’’

आनंद से बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। आगे की बातचीत जारी रखने की उम्मीद है।’’

ईरान के रणनीतिक साउथ पार्स गैस फील्ड पर बुधवार को इजराइल के हमले के बाद कतर के एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) केंद्र रास लाफान समेत कई खाड़ी देशों में प्रमुख ऊर्जा अवसंरचनाओं पर ईरान ने तीव्र जवाबी कार्रवाई की। भारत की एलएनजी आवश्यकता का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा कतर से पूरा होता है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular