Wednesday, March 11, 2026
HomeNational NewsModi Israel visit controversy : सपा सांसद बोले- हम खामेनेई को सलाम...

Modi Israel visit controversy : सपा सांसद बोले- हम खामेनेई को सलाम करते हैं, जिन्होंने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके

समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में सरकार पर अमेरिका के सामने झुकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई ने अमेरिका के आगे झुकने के बजाय शहादत को चुना। भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे पर भी सवाल उठाए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन भाजपा की नीतियों के कारण प्रस्ताव लाना पड़ा।

Modi Israel visit controversy : नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद ने बुधवार को सरकार पर अमेरिका के सामने झुकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई ने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके, बल्कि शहादत को गले लगाया।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सपा सांसद आनंद भदौरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि गाजा-इजराइल संघर्ष के बाद विश्व के कौन से देश के प्रधानमंत्री ने इजराइल का दौरा किया। मैं जानना चाहता हूं कि किस की सलाह पर प्रधानमंत्री ने युद्ध के मुहाने पर खड़े देश का दौरा किया।’’

भदौरिया ने कहा, ‘‘हम सलाम करते हैं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई को, जिन्होंने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके बल्कि शहादत को गले लगाया। आपने (सरकार ने) अमेरिका के आगे घुटने टेक लिए।’’

सपा सांसद ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला से उन्हें या उनकी पार्टी को कोई शिकायत नहीं है और लोकसभा अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सदन में बोलने के लिए भरपूर समय दिया है, लेकिन भाजपा के कृत्यों के कारण बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाना पड़ा है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular