Friday, March 20, 2026
HomePush NotificationRussia Ukrain Conflict : जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन वार्ता बहाल करने के लिए...

Russia Ukrain Conflict : जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन वार्ता बहाल करने के लिए प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका भेजा, आखिर कब खत्म होगी जंग?

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता तेज करने हेतु अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल भेजा है। हालांकि क्रेमलिन के अनुसार, त्रिपक्षीय वार्ता की नई बैठक पर अभी सहमति नहीं बनी है और रूस की भागीदारी भी अनिश्चित है। रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी है, जिसमें व्लादिमीर पुतिन पर बातचीत टालने के आरोप लगे हैं। फिलहाल रूस यूक्रेन के करीब 20% हिस्से पर कब्जा बनाए हुए है, जिससे समाधान की राह कठिन बनी हुई है।

Russia Ukrain Conflict : कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने देश पर रूस के आक्रमण को समाप्त करने के लिए निलंबित वार्ता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजा है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह भी संकेत दिया कि मॉस्को और कीव के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता का एक नया दौर जल्द ही होने की संभावना है।

त्रिपक्षीय वार्ता, जिसमें अभी तक प्रमुख मुद्दों पर कोई सफलता नहीं मिली है, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित रहने के कारण ठप पड़ी हुई है। जेलेंस्की वार्ता को गति देने के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि शनिवार को होने वाली बैठक के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका भेजा गया है। व्हाइट हाउस ने किसी भी बैठक की पुष्टि नहीं की।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस उन वार्ताओं में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नयी त्रिपक्षीय बैठक के समय और स्थान पर अब तक सहमति नहीं बनी है।

पिछले एक साल में यूरोपीय अधिकारियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बार-बार बातचीत में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है, जबकि वह यूक्रेन की अधिक से अधिक भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी सेना का यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular