Volkswagen Taigun Facelift Launch: फॉक्सवैगन इंडिया ने भारतीय बाजार में टैगुन फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया. कार के फ्रंट फेसिया में काफी बदलाव किया गया है. कंपनी ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई सारे बदलाव किए हैं. कार के फ्रंट फेसिया में काफी बदलाव किए गए हैं. नई Taigun में कनेक्टेड DRLs और इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ हेड्लाइट्स का नया डिजाइन दिया गया है जो इसके लुक को और भी ज्यादा मॉर्डन और प्रीमियन बना देता है.

Taigun Facelift का एक्सटीरियर
Taigun के एक्सटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं. कार में नए डिजाइन किए गए ब्लैक अलॉय व्हील्स का दिए हैं. पीछे की तरफ नये डिजाइन के कनेक्टेड टेल लैंप देखते को मिलते हैं. कार में पीछे की तरफ बड़े बोल्ड अक्षरों में Taigun लिखा गया है. इन सब बदलावों के कारण Taigun पहले से ज्यादा मॉर्डन और आकर्षक नजर आती है. हालांकि कंपनी ने इसके बेसिक डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है. कंपनी ने इस नई Taigun को 9 कलर ऑप्शंस में पेश किया है.
Some cars are made to be looked at. This one makes you want to get behind the wheel.
— Volkswagen India (@volkswagenindia) April 9, 2026
The new Taigun. Welcome to driving. #NewTaigun #VolkswagenIndia #Volkswagen pic.twitter.com/hHbFxbK0G7
Taigun Facelift इंटीरियर
नई Taigun में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड रियर विंडशील्ड, इसके अलावा 6 तहर से एडजस्टेबल फ्रंट सीट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं.

Taigun Facelift सेफ्टी फीचर्स
Volkswagen Taigun Facelift में सेफ्टी के लिहाज से कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि यह कार अपने पिछले मॉडल की तरह ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग को बरकरार रखती है, जो इसे सेफ्टी के मामले में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

Taigun Facelift का इंजन
इसमें 1.0 लीटर TSI इंजन दिया गया है, जो 114 हॉर्सपावर और 178 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है और करीब 5.8% बेहतर माइलेज का दावा करता है. वहीं, 1.5 लीटर TSI इंजन 147 हॉर्सपावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और फास्ट गियर शिफ्टिंग के लिए जाना जाता है।
It starts with a glance. Turns into a feeling. And stays with you, long after the drive begins.
— Volkswagen India (@volkswagenindia) April 9, 2026
The new Taigun.
Welcome to driving.
Pre-book now on: https://t.co/v9fphWWPDR #VolkswagenIndia #Volkswagen #NewTaigun #VolkswagenTaigun pic.twitter.com/9PxaaboyDP



