Sunday, February 8, 2026
HomePush NotificationGhuskhor Pandit Movie Controversy: विप्र महासभा का ऐलान, घूसखोर पंडित के डायरेक्टर...

Ghuskhor Pandit Movie Controversy: विप्र महासभा का ऐलान, घूसखोर पंडित के डायरेक्टर को जूते मारने वाले को दिया जाएगा 1 लाख का इनाम

Ghuskhor Pandit Movie Controversy: विप्र महासभा ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद के बीच निर्देशक पर जूता मारने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। अध्यक्ष सुनील उदोईया ने बताया कि यह फैसला समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है।

Ghuskhor Pandit Movie Controversy: जयपुर। ‘घूसखोर पंडित’ से जुड़े विवाद के बीच विप्र महासभा ने बड़ा ऐलान किया है. महासभा ने फिल्म के डायरेक्टर और अभिनेता के खिलाफ ऐलान करते हुए उन्हें जूते मारने वाले को 1 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। साथ ही विप्र वीर सम्मान देने का भी ऐलान किया है।

विप्र महासभा के अध्यक्ष सुनील उदोईया ने बताया कि यह फैसला समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। फिल्म के नाम को लेकर समाज में भारी विरोध है. फिल्म का शीर्षक जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के शीर्षक को लेकर देश भर में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विवाद के शुरुआती चरण में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे और उनकी टीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

कई शहर में फिल्म का विरोध

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनों ने कई शहरों में फिल्म से जुड़े लोगों के पुतले जलाए और फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। राजनीतिक स्तर पर भी इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फ‍िल्म उद्योग पर भारतीय संस्कृति और विशेष रूप से ब्राह्मण समाज को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री समाज में विभाजन पैदा करती है, और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फ़िल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने दी सफाई

विवाद के बीच फ़िल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि फिल्‍म का शीर्षक एक काल्पनिक चरित्र से जुड़ा है, और इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय, धर्म या जाति को अपमानित करना नहीं है. उन्होंने कहा कि फिल्म को उसके पूरे कथानक के संदर्भ में देखा जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रचार सामग्री को वापस लिया गया है, ज‍िससे किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि यह मामला जातिगत भावनाओं को भड़काने वाला है, और ब्राह्मण समाज का अपमान करता है।

ये भी पढ़ें: Jaipur Crime News: नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूट का किया प्रयास, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर चाकू से वार कर बंधक बनाने की कोशिश

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular