Saturday, March 21, 2026
HomeCrime NewsBallia Dowry Death Case : यूपी में दहेज हत्या के मामले में...

Ballia Dowry Death Case : यूपी में दहेज हत्या के मामले में पति, सास-ससुर समेत पांच दोषियों को 10-10 साल कारावास की सजा

बलिया की एक अदालत ने दहेज हत्या के मामले में पति, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई। अदालत ने सभी आरोपियों पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह फैसला 2024 में महिला अनिता देवी की संदिग्ध मौत के मामले में सुनाया गया।

Ballia Dowry Death Case : बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने दो साल पुराने दहेज हत्या के एक मामले में पति, सास, ससुर सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के एक वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोर्ट ने सुनाई 10-10 साल कारावास की सजा

जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) संजीव सिंह ने शनिवार को बताया कि न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी करने के बाद पति, सास-ससुर समेत सभी पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई और सभी पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के चांडी सराय संभल गांव में 14 मार्च 2024 को अनिता देवी नाम की महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां सावित्री देवी की तहरीर पर 15 मार्च 2024 को अनिता के पति सोनू , सास तेतरी देवी, ससुर दशरथ, ननद प्रियंका एवं वंदना के खिलाफ तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

नवम्बर 2022 में हुई अनिता की शादी

सावित्री देवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी अनिता का विवाह 24 नवम्बर 2022 को सोनू के साथ हुआ थी और शादी के बाद अनिता जब ससुराल गई तब से ही उसे दहेज में कथित तौर पर वाशिंग मशीन और एक लाख रुपये के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनू का अवैध संबंध था और जब अनिता इसका विरोध करती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।

सावित्री देवी ने बताया कि उनकी बेटी की एक संतान भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिता की 14 मार्च 2024 को हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसे फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी पांच आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया और सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने सजा सुनाई।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular