Friday, March 13, 2026
HomePush NotificationIran Israel US War: 'आज देखना इनका क्या हाल होता है' अमेरिका...

Iran Israel US War: ‘आज देखना इनका क्या हाल होता है’ अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

Donald Trump ने Iran को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि खाड़ी देशों पर हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचा है और अमेरिका ईरान के शासन को सैन्य व आर्थिक रूप से खत्म करने की दिशा में कार्रवाई कर रहा है।

Iran Israel US War: ईरान ने खाड़ी के अरब देशों पर शुक्रवार तड़के कई हमले किए, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे बड़े जवाबी हमले की चेतावनी दी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘देखते रहिए, आज इन कुटिल लोगों का क्या हश्र होता है. ईरान की नौसेना नाश हो चुकी है, वायुसेना तबाह हो गई है. मिसाइल, ड्रोन और सब कुछ खत्म हो गए हैं और उनके नेताओं का नामोनिशान धरती से मिटा दिया गया है. हम ईरान के आतंकी शासन को सैन्य, आर्थिक और हरेक तरीके से पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं.’

‘वे 47 वर्ष से दुनिया भर में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं और अब मैं’

ट्रंप ने कहा, ‘वे 47 वर्ष से दुनिया भर में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं और अब मैं, अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति होने के नाते, उन्हें मार रहा हूं. ऐसा करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति की इन टिप्पणियों से एक दिन पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई ने ईरानियों के खून का बदला लेने से पीछे न हटने का संकल्प लिया था. उन्होंने खाड़ी के अरब देशों को अमेरिकी ठिकाने बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिकी सुरक्षा की धारणा ‘झूठ के सिवा कुछ नहीं’ है.

खाड़ी देशों पर ईरान के हमले जारी

इस बीच, खाड़ी क्षेत्र के आसपास तेल और अन्य बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमले जारी हैं. सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि उसने तड़के सुबह अलग-अलग समय भेजे गए लगभग 50 ड्रोन मार गिराए. ओमान न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ओमान के सोहार क्षेत्र के एक औद्योगिक इलाके में दो ड्रोन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

बहरीन में हमले की चेतावनी के सायरन सुने गए

बहरीन में हमले की चेतावनी देने वाले सायरन की आवाज सुनी गई और दुबई में एक औद्योगिक क्षेत्र से काला धुआं उठता देखा गया. अधिकारियों के अनुसार, किसी मिसाइल या हमले को रोकने की कार्रवाई (इंटरसेप्शन) के बाद गिरे मलबे से आग लग गई थी. दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा.

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, देश में अब तक 1,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि इजराइल ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं अमेरिका के कम से कम 7 सैनिकों की मौत हो चुकी है, और 8 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

तेहरान में हुई ताबड़तोड़ हवाई हमले

ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास शुक्रवार तड़के तेज हवाई हमले हुए. हमलों के समय फिलिस्तीनियों के समर्थन में आयोजित होने वाले वार्षिक कुद्स दिवस कार्यक्रम के लिए रैलियां शुरू होने वाली थीं. इजराइल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उसकी वायुसेना ने ईरान में 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें मिसाइल लॉन्चर, रक्षा प्रणालियां और हथियार उत्पादन स्थल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Cash for query Case में सुप्रीम कोर्ट ने Mahua Moitra को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular