Friday, March 6, 2026
HomePush Notificationरूस से तेल खरीद सकेगा भारत, ईरान से जारी जंग के बीच...

रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, ईरान से जारी जंग के बीच आखिर अमेरिका ने क्यों लिया 30 दिन की छूट का फैसला

India Russian Oil: अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच India को Russia से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent ने कहा कि यह फैसला वैश्विक तेल आपूर्ति बनाए रखने और बाजार पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए लिया गया है।

Russian Oil: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण पैदा हुए तेल संकट के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला किया है. अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत दे दी है. हालांकि यह अनुमति 30 दिन के लिए अस्थायी तौर पर दी गई है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य वैश्विक बाजार में तेल का प्रवाह बनाए रखना है.

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कही ये बात

स्कॉट बेसेंट ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-वैश्विक बाजार में तेल की उपलब्धता जारी रखने के लिए, वित्त विभाग भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे रहा है. भारत अमेरिका का एक आवश्यक साझेदार है, और हम पूरी तरह से आशा करते हैं कि नई दिल्ली अमेरिकी तेल की खरीद में तेजी लाएगी. यह अल्पकालिक उपाय वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने के ईरान के प्रयास के कारण उत्पन्न दबाव को कम करेगा.’

समुद्र में इस वजह से खड़े थे रूसी तेल टैंकर

अमेरिका के इस फैसले से समुद्र में फंसे रूसी तेल टैंकरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब उनके तेल के लिए खरीदार आसानी से मिल सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भुगतान व्यवस्था, बीमा कवर और अन्य अनिश्चितताओं की वजह से ये जहाज समुद्र में ही रुके हुए थे और उनका तेल तुरंत उतारना मुश्किल हो गया था। इसी वजह से भारतीय तेल रिफाइनरियों ने भी रूस से तेल खरीदने में संकोच करना शुरू कर दिया था कि कहीं ये कदम नियमों के खिलाफ तो नहीं होगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सरकारी तेल रिफाइनरियां- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड रूस के कच्चा तेल जल्द मंगाने के लिए ट्रेडर्स के बातचीत कर रही है. बताया गया कि इन रिफाइनरियों ने पहले ही करीब 20 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदा लिया है.

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra Registration 2026: चारधाम यात्रा करने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें डिटेल्स

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular