Friday, March 6, 2026
HomeNational NewsUPSC CSE Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया...

UPSC CSE Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया रावतभाटा का नाम रोशन, बने ऑल इंडिया टॉपर

UPSC CSE Result 2025: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. जिसमें राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया नंबर रैंक 1 हासिल की है। राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए।

UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है. आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है.

सिविल सेवा परीक्षा UPSC द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिवर्ष 3 चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है.

श्रेणी – चयनित उम्मीदवार

सामान्य – 317

OBC – 306

SC – 158

EWS – 104

ST – 73

कुल – 958

UPSC CSE Topper List

1 – 1131589 – अनुज अग्निहोत्री

2 – 4000040 – राजेश्वरी सुवे एम

3 – 3512521 – अकांश ढुल

4 – 0834732 – राघव झुनझुनवाला

5 – 0409847 – ईशान भटनागर

6 – 6410067 – जिनिया अरोड़ा

7 – 0818306 – ए आर राजा मोहिद्दीन

8 – 0843487 – पक्षल सेक्रेटरी

9 – 0831647 – आस्था जैन

10 – 1523945 – उज्ज्वल प्रियांक

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular