Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationBadaun Bus Accident: उप्र के बदायूं में भीषण हादसा, बारातियों की बस...

Badaun Bus Accident: उप्र के बदायूं में भीषण हादसा, बारातियों की बस रोडवेज की बस से टकराई, 3 लोगों की मौत, 15 घायल

यूपी के बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर बारातियों की निजी बस और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत और 15 घायल हो गए। घायलों को बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को बरेली व सैफई रेफर किया गया।

Badaun Bus Accident: यूपी में बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में रविवार सुबह बरेली-मथुरा राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक निजी बस और एक रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

3 बाराती की मौत, 15 घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, निजी बस शाहजहांपुर जिले के बाराकला गांव से बारातियों को लेकर कासगंज जिले के नगला भम्मा की ओर जा रही थी कि इसी दौरान जरोलिया मोड़ पर सामने से आ रही एक रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई.

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) हृदयेश कुमार ने बताया कि इस घटना में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सोनू (22), कृष्ण कुमार (14), और योगेश (38) के तौर पर हुई है. इस घटना में 15 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें बदायूं के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बरेली और सैफई के हायर मेडिकल सेंटर में रेफर किया गया है.

CM योगी ने हादसे पर जताया दुख

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया. बाद में पुलिस ने मलबा हटवा कर यातायात फिर से शुरू कराया. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए अपने शोक संदेश में मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular