Tuesday, February 24, 2026
HomePush NotificationUnnao Bee Attack: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की...

Unnao Bee Attack: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत, अस्पताल तक भी डंक मारता रहा झुंड, कई खिलाड़ी घायल

Unnao Cricket Match Bee Attack: उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई। एक अन्य अंपायर समेत 15–20 खिलाड़ी भी डंक लगने से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Unnao Cricket Match Bee Attack: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग अंपायर की मौत हो गई और कई अन्य खिलाड़ी जख्मी हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान में बुधवार को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) द्वारा आयोजित किया जा रहे एक मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि इस हमले से मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

अंपायर की मौत, 15-20 खिलाड़ी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैच में अंपायरिंग कर रहे 65 वर्षीय माणिक गुप्ता मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर LLR अस्पताल (हैलट) कानपुर भेजा गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हैलट अस्पताल में चिकित्सकों ने गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में जख्मी कई खिलाड़ियों को भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस घटना में एक अन्य अंपायर और लगभग 15 से 20 खिलाड़ी भी डंक लगने से घायल हुए हैं.

KCA के अध्यक्ष ने घटना पर जताया दुख

KCA के पदाधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कानपुर में बताया कि उन्नाव में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड के हमले में अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई है.

अस्पताल में अंपायर के चेहरे और शरीर पर चिपकी रहीं मधुमक्खियां

सिंह ने बताया कि जब गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया तब भी मधुमक्खियां उनके चेहरे और शरीर से चिपकी हुई थीं जिससे पता चलता है कि हमला कितना गंभीर था. एसोसिएशन की ओर से संवेदना भी जताई और कहा कि KCA इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है.

ये भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026 का भारत में होना पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय’, बोले पीएम मोदी, बताया AI का MANAV विजन

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular