Saturday, October 5, 2024
Homeताजा खबरराष्ट्रपति ने कहा भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने राजनयिक संबंधों की मना...

राष्ट्रपति ने कहा भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने राजनयिक संबंधों की मना रहे है 25वीं वर्षगांठ…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि डोमिनिकन गणराज्य लैटिन अमेरिका में भारत का आठवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और दोनों देशों के बीच विविध क्षेत्रों में व्यापार में और वृद्धि की क्षमता है। अपनी पहली यात्रा पर भारत पहुंचीं डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति राकेल पेना रोड्रिग्ज का स्वागत करते हुए, मुर्मू ने कहा कि क्षमता निर्माण दोनों देशों के बीच सहयोग के केंद्रीय स्तंभों में से एक है।

रोड्रिग्ज ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रोड्रिग्ज की यात्रा का समय बहुत उपयुक्त है क्योंकि भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मधुर और मैत्रीपूर्ण हैं, जो लोकतंत्र के साझा मूल्यों की मजबूत नींव और वैश्विक मुद्दों पर विचारों की व्यापक समानता पर आधारित हैं।

मुर्मू ने कहा कि दवा उत्पादों, समुद्र विज्ञान, मौसम विज्ञान, आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे और डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में एक साथ काम करने और अनुभव व विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने की गुंजाइश है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments