Monday, February 9, 2026
HomePush NotificationArticle 94 C Constitution : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की...

Article 94 C Constitution : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की तैयारी, विपक्ष लाएगा प्रस्ताव, 100 सांसदों के हस्ताक्षर जुटाने शुरू

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 94-सी के तहत प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। आरोप है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया।

Article 94 C Constitution : नई दिल्ली। विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बोलने की इजाजत नहीं देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 94-सी के तहत यह प्रस्ताव लाया जा सकता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर विपक्ष का बड़ा दांव, पद से हटाने की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) की सदन में की गई टिप्पणियों के खिलाफ उन पर कार्रवाई शुरू नहीं करने और कांग्रेस की महिला सांसदों पर बिना साक्ष्यों के आरोप लगाने के मामले में भी अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव के लिए नोटिस देने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही लोकसभा में एक वैधानिक प्रस्ताव लाया जा सकता है। प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा के 100 सदस्यों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी और सूत्रों के अनुसार विभिन्न विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर लेने की प्रक्रिया चल रही है।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के चैंबर में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार किया गया। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस, वाम दल, द्रमुक, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (शप) सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular