Friday, February 6, 2026
HomePush NotificationUnder 19 WC IND vs ENG : भारतीय अंडर-19 टीम ने रचा...

Under 19 WC IND vs ENG : भारतीय अंडर-19 टीम ने रचा इतिहास, छठी बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 411 रन बनाए, जिसमें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 311 रन पर सिमट गया, आरएस अंबरीश ने 3 विकेट लिए।

Under 19 WC IND vs ENG : भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय पारी के स्टार 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने मात्र 80 गेंदों में विस्फोटक 175 रन बनाए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे, जबकि 150 रन उन्होंने बाउंड्री से जुटाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रनों की अहम पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए।

412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दबाव में बिखर गई और 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए आरएस अंबरीश ने तीन विकेट चटकाए, जबकि दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को दो-दो सफलता मिली। इंग्लैंड की तरफ से कालेब फॉल्कनर ने 115 रन और ओपनर बेन डॉकिन्स ने 66 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular