Tuesday, November 4, 2025
HomePush NotificationAnta By-Election : वसुन्धरा राजे ने अंता उपचुनाव को लेकर दिया बड़ा...

Anta By-Election : वसुन्धरा राजे ने अंता उपचुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- चुनाव जनबल और धनबल के बीच है

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव ‘‘जनबल बनाम धनबल’’ की लड़ाई है और जनता की ताकत भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन स्थानीय मांग के अनुरूप चुने गए हैं और यह चुनाव अंता की जनता खुद लड़ रही है। अंता सीट पर 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

Anta By-Election : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को कहा कि अंता विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव ‘‘जनबल’’ और ‘‘धनबल’’ के बीच है और जनबल हमारे (भाजपा) साथ है। वसुन्धरा राजे बारां में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा, अंता का यह उपचुनाव जनबल और धनबल के बीच है। एक तरफ जनबल मतलब जनता की ताकत है, तो दूसरी तरफ धनबल अर्थात पैसों की ताकत है। उन्होंने कहा, जनबल हमारे साथ है। इसलिए तय मानिये जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा।

जनबल हमारे साथ है। इसलिए तय मानिये जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा : राजे

उल्लेखनीय है कि अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मोरपाल सुमन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन चुनाव मैदान में हैं। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई थी।

राजे ने कहा कि यहां की मांग के अनुरूप ही भाजपा ने मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है जो पूरी तरह स्थानीय हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोरपाल नहीं बल्कि अंता की जनता लड़ रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular