Saturday, February 7, 2026
HomePush NotificationT20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार से सह-मेजबान श्रीलंका को...

T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार से सह-मेजबान श्रीलंका को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका, पीसीबी सरकार से करेगा बातचीत

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार पर श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध के बाद सरकार से चर्चा करेगा। श्रीलंका ने चेताया है कि मैच नहीं होने से सह-मेजबान के रूप में उसे भारी आर्थिक नुकसान और छवि को चोट पहुंचेगी। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंका को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से इस मुद्दे पर बात करेंगे।

T20 World Cup 2026 : कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले पर पुनर्विचार के श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर अपनी सरकार से बात करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमति दे दी लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है । आईसीसी और प्रसारकों के लिये भारत- पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है।

भारत-पाक मैच बहिष्कार से श्रीलंका बोर्ड की बढ़ी मुश्किलें

श्रीलंका ने पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा जो टूर्नामेंट का सह मेजबान है । इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी। पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है। एक सूत्र ने बताया, पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

सूत्र ने कहा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से संपर्क किया है और कहा है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सहयोग की जरूरत है क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने से श्रीलंका बोर्ड को टिकटों की बिक्री और आतिथ्य सेवाओं की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में भारी नुकसान होगा। सूत्र ने बताया कि नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular