Tuesday, February 24, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 813 अंक लुढ़का,...

Stock Market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 813 अंक लुढ़का, Nifty 25,500 के नीचे, जानें गिरावट की वजह

Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 813 अंक टूटकर 82,481 पर आ गया, जबकि NSE Nifty 25,500 के स्तर से नीचे पहुंच गया ।

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क संबंधी हालिया टिप्पणियों के बाद वैश्विक व्यापार को लेकर नई चिंताओं ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.

BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 813.13 अंक या 0.97 प्रतिशत टूटकर 82,481.53 अंक पर जबकि NSE Nifty 230.15 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 25,482.85 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल का शेयर सबसे अधिक 3.82 प्रतिशत टूटा. एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और टाइटन के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई।

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा. अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.13 डॉलर प्रति बैरल रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 3,483.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,292.24 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

ये भी पढ़ें: Meerut House Fire: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर में लगी आग, झुलसने से 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, एक महिला घायल

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular