Thursday, March 19, 2026
HomePush NotificationNoida Love Jihad Case : नोएडा लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई,...

Noida Love Jihad Case : नोएडा लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी- जांच अधिकारी सस्पेंड, शीर्ष अधिकारियों से मांगा गया जवाब

नोएडा में दलित महिला से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के कथित मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। मामले में आरोपी पर शादी का झांसा, ब्लैकमेल और लाखों रुपये ऐंठने के आरोप हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

Noida Love Jihad Case : नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में शादी का झांसा देकर दलित महिला से दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के कथित प्रयास से जुड़े मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने पर बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी और मामले के जांच अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पुलिस उपायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा जबकि सहायक पुलिस आयुक्त को थाना प्रभारी व जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।

दलित महिला केस में पुलिस की लापरवाही, दो अधिकारी निलंबित

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-तीन क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने शुरू में अपना धर्म छिपा कर उससे दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाये। शिकायतकर्ता के अनुसार, व्यक्ति उसका जबरन धर्म परिवर्तन करना चाह रहा था और आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके उससे लाखों रुपया ऐंठ लिये थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली है और पिछले कई साल से थाना क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी में काम कर रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। दक्षिणपंथी संगठनों ने इस मामले को लेकर मंगलवार रात थाना फेस-तीन का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आई। उन्होंने बताया कि इस मामले के संबंध में सुसंगत धाराएं नहीं होने के कारण पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी से स्पष्टीकरण मांगा गया और सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल नोएडा प्रथम) उमेश यादव को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि थाना प्रभारी फेस-तीन पुनीत कुमार और जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के मामले की विभागीय जांच अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह को सौंपी गई है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular