Thursday, March 5, 2026
HomeUser Interest Categoryखेल-हेल्थSrilanka Allegation : पूर्व क्रिकेटर रणतुंगा भड़के, बोले- श्रीलंका बोर्ड की बर्बादी...

Srilanka Allegation : पूर्व क्रिकेटर रणतुंगा भड़के, बोले- श्रीलंका बोर्ड की बर्बादी के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह जिम्मेदार

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम चेयरमैन और पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अपने देश में क्रिकेट की तबाही के बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि जय शाह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को चला रहे हैं। उन्होंने ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तबाह कर दिया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने सस्पेंड कर दिया। इसके पीछे आईसीसी ने तर्क दिया कि बोर्ड में राजनीतिक हस्तक्षेप है और इस वजह से तत्काल प्रभाव से बोर्ड की सदस्यता रद्द कर दी गई।

आईसीसी के इस फैसले से कुछ घंटे पहले बोर्ड के अंतरिम चेयरमैन बने। उन्होंने कहा कि एसएलसी (श्रीलंका क्रिकेट) अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों के कारण वे (बीसीसीआई) इस धारणा के तहत हैं कि वे हमारे बोर्ड को कुचल सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं। जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण एसएलसी बर्बाद हो रही है। भारत का एक आदमी श्रीलंकाई क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है। वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि पिता ताकतवर हैं और उनके पिता भारत के गृह मंत्री हैं।

वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद वहां के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने 6 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही एक अंतरिम बोर्ड का गठन भी किया था। अर्जुन रणतुंगा को नए अंतरिम बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हाल में 10 नवंबर को सस्पेंड कर दिया। आईसीसी ने बोर्ड में सरकार की दखलअंदाजी के बाद उसकी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से छीन लिया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular