Thursday, March 19, 2026
HomePush NotificationSnake Venom Case : यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम...

Snake Venom Case : यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सांप विष मामले में प्राथमिकी और कार्यवाही रद्द की

उच्चतम न्यायालय ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ सांप के विष मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि शिकायत अधिकृत व्यक्ति द्वारा दर्ज नहीं की गई थी, इसलिए मामला कानून के तहत टिकाऊ नहीं है। साथ ही NDPS और अन्य धाराएं भी लागू नहीं पाईं, जिससे पूरी कार्यवाही निरस्त कर दी गई।

Snake Venom Case : नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सांप के विष मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 2023 में वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी और उससे जुड़ी कार्यवाही को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने कहा कि यह मामला कानून के तहत टिक नहीं सकता क्योंकि वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत शिकायत अधिकृत व्यक्ति द्वारा दाखिल नहीं की गई थी।

एल्विश यादव को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने सांप विष मामले की FIR रद्द की

न्यायालय ने कहा कि यादव के खिलाफ प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत लगाए गए आरोप गुरुग्राम में पहले दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित थे, जिसमें ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पहले ही दाखिल की जा चुकी है। प्राथमिकी में यादव के खिलाफ लगाए गए स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए, खंडपीठ ने कहा कि इन्हें लागू नहीं किया जा सकता क्योंकि सह-अभियुक्त से बरामद तरल पदार्थ (एंटी-वेनम) अनुसूची में वर्णित निर्धारित पदार्थ के अंतर्गत नहीं आता।

न्यायालय ने पूर्व के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि यादव के खिलाफ मामला कानून के तहत टिक नहीं सकता और इसीलिए प्राथमिकी और उसके बाद की सभी कार्यवाहियों को रद्द किया जाता है, जिसमें आरोपपत्र दाखिल करना और निचली अदालत के संज्ञान आदेश शामिल हैं। यादव के खिलाफ मामला 22 नवंबर 2023 को दर्ज किया गया था और उन्हें 17 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेव पार्टी में कथित रूप से सांप के विष के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विवादित यूट्यूबर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी जिसमें आरोप पत्र और निचली अदालत के संज्ञान आदेश को खारिज करने से इनकार किया गया था, और इसे गंभीर अपराध करार दिया गया था। पिछले साल छह अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में यादव के खिलाफ निचली अदालत में जारी कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular