Friday, August 8, 2025
HomeNational NewsSIR ‘संस्थागत चोरी’ है, निर्वाचन आयोग 'वोट चोरी' के लिए भाजपा के...

SIR ‘संस्थागत चोरी’ है, निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ के लिए भाजपा के साथ साठगांठ कर रहा, हमने चोरी पकड़ ली है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक वोट पांच तरीकों से चुराए गए। गांधी के अनुसार, यह साजिश 100 से ज्यादा सीटों पर दोहराई गई, जिससे भाजपा को लाभ मिला। उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ संस्थागत चोरी बताया।

SIR Case : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘‘संस्थागत चोरी’’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि निवार्चन आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के उद्देश्य से इस चोरी को अंजाम देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ‘खुलेआम साठगांठ’ कर रहा है। गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में आरोप लगाया कि बिहार में एसआईआर इसलिए लाया गया क्योंकि निर्वाचन आयोग जानता है कि ‘हमने उनकी चोरी पकड़ ली है’।

EC और BJP कर रहा मतों को चुराने के लिए ‘साठगांठ

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा ‘मतों को चुराने’ के लिए ‘साठगांठ’ कर रहे हैं। गांधी ने एक दिन पहले ही एक संवाददाता सम्मेलन में देश भर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘वोट चोरी’’ मॉडल का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया था। गांधी ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कांग्रेस द्वारा की गई जांच और 2024 के लोकसभा चुनाव संबंधी कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों के विश्लेषण के बारे में बताया। गांधी ने कांग्रेस की जांच का हवाला देते हुए वीडियो में अपने आरोपों को दोहराया कि कर्नाटक की बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में ‘‘पांच प्रकार की हेराफेरी’’ के माध्यम से एक लाख से अधिक वोट चुराए गए।

अगर भाजपा की 10-15 सीट कम होतीं तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते : राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 वोट चुराए गए। गांधी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारत में ऐसी 100 से अधिक सीट हैं। यहां जो हुआ है, वही उन सीट पर भी हुआ है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा की 10-15 सीट कम होतीं तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की सरकार होती। उन्होंने वीडियो में महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में पाई गई ‘‘पांच तरह की वोट चोरी का जिक्र किया।

गांधी ने आरोप लगाया कि महादेवपुरा क्षेत्र में 1,00,250 वोट की चोरी हुई, जिसमें 11,965 ‘डुप्लीकेट’ मतदाता, 40,009 फर्जी एवं अमान्य पते वाले मतदाता, 10,452 ‘बल्क’ मतदाता या एक ही पते पर पंजीकृत मतदाता, 4,132 फर्जी फोटो वाले मतदाता और 33,692 नए मतदाता के प्रपत्र छह का दुरुपयोग करके जोड़े गए मतदाता शामिल हैं। उन्होंने स्क्रीन पर ‘‘हेराफेरी के प्रत्येक तरीके’’ का उदाहरण दिखाकर अपने आरोपों पर विस्तार से बात की।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular