Tuesday, March 31, 2026
HomePush NotificationSikar में खेल-खेल में गई 3 दोस्तों की जान, सुरंग की मिट्टी...

Sikar में खेल-खेल में गई 3 दोस्तों की जान, सुरंग की मिट्टी ढहने से मौत

Sikar Children Buried: सीकर के गनेड़ी गांव में खेलते समय मिट्टी की सुरंग ढहने से 3 बच्चों की दबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Sikar Children Buried : राजस्थान के सीकर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां सुरंग ढहने से तीन बच्चों की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. हादसा सोमवार दोपहर गनेड़ी गांव में हुआ.

सुरंग बनाकर खेल रहे थे बच्चे

पुलिस के अनुसार, 4 बच्चे खेत में मिट्टी के टीले के नीचे सुरंग बनाकर खेल रहे थे. एक दोस्त बाहर की ओर था और 3 दोस्त सुरंग के अंदर चले गए, लेकिन अचानक ऊपर की मिट्टी भरभराकर ढह गई और 3 बच्चे उसके नीचे दब गए.

बच्चे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण

नेछवा थाने के थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि कृष्ण नाम का एक बच्चा सुरंग के बाहर ही था. जैसे ही हादसा हुआ, उसने शोर मचाया और ग्रामीणों को बुलाया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने तुरंत मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान होलश मेघवाल (10 वर्ष), गौतम सैनी (14 वर्ष) और दीपेश नायक (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे गांव के ही निवासी थे और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं.

हादसे से गांव में पसरा मातम

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि बच्चों के खेल भी कई बार जानलेवा साबित हो सकते हैं, खासकर जब वे असुरक्षित जगहों पर बिना निगरानी के खेलते हैं.

ये भी पढ़ें: Iran War: ‘ईरान हमलों के बावजूद अभी नहीं हुआ कमजोर ‘, सऊदी अरब, UAE समेत खाड़ी देशों ने ट्रंप से कर डाली ये बड़ी मांग





Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular