Saturday, February 14, 2026
HomePush NotificationSharad Pawar Health Update : NCP प्रमुख शरद पवार को आज मिलेगी...

Sharad Pawar Health Update : NCP प्रमुख शरद पवार को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, चिकित्सकों ने दी कुछ दिन आराम की सलाह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार को छाती के संक्रमण के इलाज के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी देने की तैयारी है। सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिन आराम की सलाह दी गई है। हाल ही में वे अपने भतीजे अजित पवार के निधन से भी दुखी रहे हैं।

Sharad Pawar Health Update : पुणे। पुणे के एक निजी अस्पताल में छाती के संक्रमण का उपचार करा रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य पवार को सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में पुणे जिले के बारामती स्थित उनके आवास से यहां रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया था।

अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि पवार का स्वास्थ्य अब बेहतर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें दिन में छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टर ने कहा, चिकित्सकों की टीम ने उन्हें कुछ दिन तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है, जिसके बाद वे धीरे-धीरे अपने नियमित कामकाज कर सकते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

विमान दुर्घटना में 28 जनवरी को अपने भतीजे एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को खो चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को पूर्व में मुंह का कैंसर हुआ था।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular