Monday, March 9, 2026
HomePush Notificationसऊदी अरब की ईरान को चेतावनी, कहा-'अरब देशों पर हमला जारी रहा...

सऊदी अरब की ईरान को चेतावनी, कहा-‘अरब देशों पर हमला जारी रहा तो बड़ा होगा बड़ा नुकसान’

सऊदी अरब ने Iran को चेतावनी दी है कि अगर अरब देशों पर हमले जारी रहे तो उसे अब तक का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। यह बयान शायबा तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमले के बाद आया। सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने हमले रोकने के दावे के बावजूद आक्रमण जारी रखा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

Iran Attack On Saudi Arabia: सऊदी अरब ने सोमवार को ईरान को आगाह किया कि अगर वह अरब देशों पर हमले करता रहा तो उसे अब तक का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. सऊदी अरब का यह बयान उस नए ड्रोन हमले के बाद आया, जिसमें जाहिर तौर पर उसके बड़े शायबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया. इसने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन द्वारा शनिवार को दिए गये इस बयान को भी खारिज कर दिया कि ईरान ने खाड़ी अरब देशों पर अपने हमले रोक दिए हैं.

‘ईरानी हमले का मतलब है, तनाव में और वृद्धि’

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘देश इस बात की पुष्टि करता है कि ईरानी पक्ष ने इस बयान पर अमल नहीं किया, न तो राष्ट्रपति के भाषण के दौरान और न ही उसके बाद. ईरान ने बिना किसी ठोस वजह के अपना आक्रमण जारी रखा है.’ बयान में कहा गया कि ईरानी हमले का मतलब है, तनाव में और वृद्धि, जिसका वर्तमान और भविष्य में संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा.’

‘मिसाइल हमले में नहीं गई किसी भारतीय की जान’

सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है. रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह बात कही. उसने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘राहत की बात है कि कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई.’ दूतावास ने बताया कि वह इस मामले में संबंधित सऊदी प्रशासन के संपर्क में है।

ये भी पढ़ें: Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगा फैसला, कितने वोट की जरूरत, समझिए पूरा नंबर गेम

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular