Wednesday, February 11, 2026
HomePush NotificationSA vs AFG : रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को...

SA vs AFG : रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 6 रन से हराया, डबल सुपर ओवर में हुआ फैसला

टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक डबल सुपर ओवर में हराया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने 23 रन बनाकर 24 का लक्ष्य दिया। जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार छक्के लगाए, लेकिन अफगान टीम जीत से चूक गई। यह टूर्नामेंट इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर मुकाबला रहा।

SA vs AFG : साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को टूर्नामेंट के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर देखने को मिला। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 6 गेंदों पर 23 रन बनाकर अफगानिस्तान के सामने 24 रन का लक्ष्य रखा।

जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी आउट हो गए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया था। दूसरे सुपर ओवर में स्टब्स और डेविड मिलर ने तीन छक्के जड़कर टीम को 23 रन तक पहुंचाया और जीत की नींव रखी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular