Wednesday, July 3, 2024
Homeखेल-हेल्थTeam India : World Cup-2023 में फाइनल में हार के बाद भारत...

Team India : World Cup-2023 में फाइनल में हार के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने, क्या-कुछ कहा आप भी जानें

मुंबई। 19 नवंबर 2023 का दिन भारतीय टीम और क्रिकेट फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इस दिन करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस की उम्मीदों को ठेस पहुंची। क्योंकि भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद रोहित शर्मा का पहली बार वीडियो सामने आया। इस हार के बाद फैंस ही नहीं, बल्कि कप्तान रोहित शर्मा का दिल टूट गया था। सभी प्लेयर्स मैदान पर इमोशनल नजर आए थे।

हालांकि विश्व कप के बाद ज्यादातर खिलाड़ी अपने घर छुट्टियां मनाते हुए नजर आए। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस हार को पचा नहीं पाए और करीब एक महीने बाद रोहित ने अपनी मन की बात कहीं। रोहित ने टीम45रो इंस्टाग्राम चैनल (Team 45RO) पर इंटरव्यू देते हुए कहा कि फाइनल के बाद वापसी करना और आगे बढ़ना मुश्किल होता है। रोहित ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस गम से कैसे बाहर आना है। क्या करना है। मेरे परिवार, दोस्तों ने मुझे सपोर्ट किया और सब भूलकर आगे बढ़ने को कहा। मेरे आसपास के माहौल को थोड़ा हल्का रखा, जिससे काफी मदद मिली और ये काफी मुश्किल होता है कि इस गम के बाद इंसान आगे बढ़ जाए। मैं उन सभी लोगों के लिए महसूस करता हूं जो हमारे साथ मिलकर उस विश्व कप को उठाने का सपना देख रहे थे।

रोहित ने बताया कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हम जहां भी गए, सबस पहले स्टेडियम में आने वाले फैंस और घर से देखने वाले लोगों से हमें काफी सपोर्ट मिला। मैं उस डेढ़ महीने के समय में लोगों ने हमारे लिए जो किया है, उसकी सराहना करना चाहता हूं, लेकिन फिर अगर मैं इसके बारे में ज्यादा सोचता हूं तो मुझे काफी निराशा होती है कि हम कैसे पूरे 10 मैच जीतने के बाद भी कामयाब नहीं हुए।

कप्तान रोहित ने आगे कहा कि मैं हमेशा 50 ओवर का विश्व कप देखकर बड़ा हुआ हूं। मेरे लिए वह सर्वोच्च पुरस्कार था, 50 ओवर का विश्व कप। हमने उस विश्व कप के लिए इतने वर्षों तक काम किया है। और यह निराशाजनक है, है ना? लेकिन आप इसमें सफल नहीं होते हैं, तो वह नहीं मिलेगा जो आप चाहते हैं, आप इतने समय से क्या खोज रहे थे, आप क्या सपना देख रहे थे। आप निराश हो जाते हैं। आप कई बार निराश भी हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments