Wednesday, March 11, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessReliance US Oil Refinery: अमेरिका में रिलायंस इंडस्ट्रीज खोलेगी नई तेल रिफाइनरी,...

Reliance US Oil Refinery: अमेरिका में रिलायंस इंडस्ट्रीज खोलेगी नई तेल रिफाइनरी, 300 अरब डॉलर का होगा निवेश

Reliance US Oil Refinery: अमेरिका में 50 साल बाद नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है. खास बात यह है कि इसमें रिलायंस इंडस्ट्री निवेश करेगी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात का ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट में करीब 300 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा.

Reliance US Oil Refinery: अमेरिका में 50 साल बाद नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है. खास बात यह है कि इसमें रिलायंस इंडस्ट्री निवेश करेगी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात का ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट में करीब 300 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा. ट्रंप ने इसे अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा समझौता बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका के ऊर्जा उत्पादन को बड़ा फायदा होगा.

अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा समझौता

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर मंगलवार को एक पोस्ट में लिखा इसे 300 अरब अमेरिकी डॉलर का ऐतिहासिक समझौता बताते हुए लिखा कि यह प्रोजेक्ट उनके प्रशासन के अमेरिका फर्स्ट एजेंडा के कारण संभव हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा समझौता है और अमेरिकी कामगारों, ऊर्जा क्षेत्र एवं ‘साउथ टेक्सास’ के लोगों के लिए बड़ी जीत है.’ हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अभी तक इस समझौते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

निवेश के लिए रिलायंस को दिया धन्यवाद

ट्रंप ने कहा, ‘भारत में हमारे साझेदारों और उनकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को इस बड़े निवेश के लिए धन्यवाद. उन्होंने कहा कि ब्राउन्सविल बंदरगाह पर बनने वाली नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को ऊर्जा उपलब्ध कराएगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगी एवं हजारों रोजगार उत्पन्न करेगी.

‘अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग’ की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, उसे फरवरी में एक ‘‘वैश्विक प्रमुख ऊर्जा कंपनी’’ से 9 अंकों की राशि का निवेश प्राप्त हुआ है जिसका मूल्यांकन 10 अंकों में किया गया है. ‘अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग’ ने यह भी कहा कि उसने उसी वैश्विक ऊर्जा कंपनी के साथ 20 वर्ष के लिए बाध्यकारी आपूर्ति समझौते का प्रारूप भी तैयार किया है, जिसके तहत अमेरिका में उत्पादित ऊर्जा, जो पूरी तरह ‘अमेरिकी शेल’ तेल से प्राप्त होगी..की खरीद, प्रसंस्करण और वितरण के लिए प्रतिबद्धता सुनिश्चित की गई है.

ये भी पढ़ें: Iran Israel US War: कितना खतरनाक होता है क्लस्टर बम ? इजरायल का दावा ईरान जंग में लगातार कर रहा इस्तेमाल

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular