Friday, June 27, 2025
HomePush NotificationMysaa : पुष्पा फ्रेंचाइजी की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बनीं 'मैसा', चेहरे पर...

Mysaa : पुष्पा फ्रेंचाइजी की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बनीं ‘मैसा’, चेहरे पर खून-आंखों में आक्रोश, लूटा फैंस का दिल

पुष्पा 2 की चर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रविंद्र पुल्ले की आगामी फिल्म 'मैसा' दिखाई देंगी। शुक्रवार 27 जून की सुबह मैसा का पहला पोस्टर रिलीज किया गया।

Mysaa : पुष्पा फ्रेंचाइजी की चर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रविंद्र पुल्ले की आगामी फिल्म ‘मैसा’ दिखाई देंगी। शुक्रवार 27 जून की सुबह मैसा का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। पुष्पा 2 : द रूल के बाद रश्मिका की ये एक और पैन इंडिया फिल्म है।

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मैसा’ एक ऐसी कहानी लग रही है, जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज्बे को दिखाया जाएगा। फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना को एकदम खूंखार अवतार में देखा जा सकता है। रश्मिका का ऐसा रूप आपने पहले कभी भी नहीं देखा होगा। उनके चेहरे का तेज और जोश साफ नजर आता है।

योद्धा के रूप में दिखी रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना (29) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह खबर साझा की। अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा आपके सामने कुछ नया, कुछ अलग, कुछ रोमांचक करने की कोशिश करती हूं और यह उनमें से एक है। एक ऐसा किरदार, जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया, जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा रूप, जिससे मैं अब तक नहीं मिली थी।’

उन्होंने लिखा,’ ये बहुत ही भयानक है… बहुत दमदार है… और बिलकुल असली है। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं, लेकिन काफी उत्साहित भी हूं। मैं सच में इंतजार नहीं कर सकती कि आप सब देखें कि हम क्या बना रहे हैं। और ये तो बस शुरुआत है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular