Thursday, April 2, 2026
HomePush Notificationफिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में दिखे रणबीर कपूर, गरिमामय...

फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में दिखे रणबीर कपूर, गरिमामय और दिव्य लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Ranbir Kapoor Ramayana First Look : मुंबई। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सर्वाधिक महत्वकांक्षी परियोजनाओं में से एक फिल्म ‘रामायण’ से बृहस्पतिवार को पर्दा उठाते हुए भगवान राम के रूप में अभिनेता रणबीर कपूर की पहली झलक पेश की गई।

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म का हनुमान जयंती के अवसर पर ‘राम’ शीर्षक से दो मिनट 38 सेकेंड का एक ‘टीजर’ जारी किया गया जिसमें दर्शकों के समक्ष भगवान राम की दुनिया की पहली झलक प्रस्तुत की गई है। इसमें युद्धभूमि से लेकर भव्य महलों और घने जंगलों तक के दृश्य शामिल हैं, जबकि रणबीर कपूर अयोध्या के राजा और योद्धा के रूप में भारी स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित राजसी परिधान में नजर आते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माण में सात साल लगे। तिवारी को ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। निर्देशक ने कहा, ‘इस मुकाम तक पहुंचने में मुझे निजी तौर पर सात वर्ष लगे हैं। फिल्म निर्माण एक अनिश्चित और एकाकी प्रक्रिया होती है। इन सात वर्षों का हर पल मैंने यह कल्पना करते हुए बिताया है कि जब यह (फिल्म) सामने आएगी तो दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी होगी।’

इस फिल्म में ‘केजीएफ’ स्टार यश रावण के रूप में, साई पल्लवी देवी सीता के रूप में, सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 पर विश्व भर में आईमैक्स में प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में प्रदर्शित होगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular