Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर गुरुवार को गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान राम के ‘राजा राम’ रूप की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनेक धर्माचार्यों ने भाग लिया. सीएम ने सभी विग्रहों का अभिषेक किया. इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से अनावरण हटाया गया.राजा राम का आभूषणों से श्रृंगार किया गया.

बता दें कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर परिसर में रामलला की मूर्ति का पहला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में किया गया था. उस समय राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए। pic.twitter.com/EZaYqJLjyz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सुबह 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच आयोजित किया गया. मुख्य राम दरबार के अलावा, राम मंदिर परिसर के भीतर 8 अन्य मंदिरों का अभिषेक भी किया गया.
गंगा दशहरा का क्या महत्व ?
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, गंगा दशहरा वह दिन होता है जब राजा भगीरथ की तपस्या से प्रभावित होकर पवित्र नदी गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है और यह पुण्य, तपस्या एवं मानवता के सामूहिक कल्याण का प्रतीक है.
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए। pic.twitter.com/6nw7FpoyHJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि गंगा दशहरा पर किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना फल देता है. उन्होंने कहा, ‘शायद यही वजह है कि राम मंदिर न्यास ने राजा राम के अभिषेक के लिए इस दिन को चुना.’
#WATCH अयोध्या | उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना की pic.twitter.com/tC62AFti4k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025
इसे भी पढ़ें: Indore Couple Missing: इंदौर कपल केस में मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा का आया बयान, CBI जांच की मांग पर कही ये बात