Weather Update: राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
आगामी 48 घंटों में तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है. वहीं आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व आगामी 2 दिनों में उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.
धौलपुर 41.8 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म
बीते 24 घंटे की बात की जाए तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राज्य में न्यूनतम निम्नतम तापमान अंता बांरा में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस खबर को भी पढ़ें: Pappu Yadav ने संसद में उठाया आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स का मुद्दा, बोले-सांसदों का वेतन बढ़ गया, इनका मानदेय कब बढ़ेगा ?