Tuesday, March 17, 2026
HomePush NotificationRajasthan Weather Update: राजस्थान में कल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ,...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है. IMD के मुताबिक, प्रदेश में बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिसके कारण कई इलाकों में मेघगर्जन, आंधी और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं मंगलवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 11.4 डिग्री रहा.

नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी,बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा, इसके असर से कहीं कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

18 से 20 मार्च तक इन जिलों के लिए अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 19-20 मार्च को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है.हालांकि 21 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, IPL के अधिकतर मैचों से बाहर रहेगा ये स्टार गेंदबाज, जानिए आखिर क्या है वजह

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular